स्ववृत्त लेखन
  स्ववृत्त का अर्थ एवं स्वरूप   निजी जीवन  एवं व्यक्तित्व से संबंधित महत्त्वपूर्ण एवं उपयोगी सूचनाएँ देना स्ववृत्त  लेखन कहलाता है।  नौकरी या छात्रवृत्ति के लिए आवेदन-पत्र लिखते समय , विवाह के लिए अथवा किसी विशेष प्रयोजन , जैसे , किसी पुरस्कार या पदोन्नति  आदि के लिए नामांकन पत्र भरते समय स्ववृत्त देने की आवश्यकता होती है।  स्ववृत्त वास्तव में अपनी निजी , शैक्षिणिक , कार्य संबंधी एवं इतर योग्यताओं  का संक्षिप्त लेखा-जोखा होता है।       स्ववृत्त लिखते समय निम्नलिखित बातों  विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि सभी जानकारी स्पष्ट रूप से उसमें आ जाएँ-     नाम –  सर्वप्रथम साफ अक्षरों में अपना पूरा नाम देखा      जाता है।    जन्म-तिथि      –  जन्म-तिथि स्ववृत्त का महत्त्वपूर्ण अंग  है। कई बार किसी कार्य के      लिए आयु सीमा निर्धारित होती है ,      तो      उसकी पुष्टि  के लिए जन्म-तिथि देना      अनिवार्य होता है। अन्यथा भी आयु से किसी के अनुभव  एवं कार्य करने की क्षमता को आंका जा सकता है।      अत: सही जन्म-तिथि देना       महत्त्वपूर्ण      होता है।   माता-पिता      का नाम –  यदि पिता और/या म...
Comments
Post a Comment